भाजपा ने जारी की 14वीं लिस्ट, लद्दाख से जामयांग सेरिंग नामग्याल को नहीं मिला टिकट

भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तहत उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है और भाजपा ने लद्दाख से वर्तमान सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल का टिकट काट दिया है। पार्टी ने वकील से नेता बने ताशी ग्यालसन को नया उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा के इस उम्मीदवार के पास 4500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, कभी कांग्रेस में थे

कभी बीआरएस और कांग्रेस में नेता रहे के विश्वेश्वर रेड्डी इस बार भाजपा के टिकट पर तेलंगाना के चेवेल्ला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल 4568 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति है।

Exclusive: कौन हैं राजनीति के जय-वीरू, गब्बर और अंग्रेजों के जमाने के जेलर? हेमा मालिनी ने दिया जवाब; जानें और क्या कहा

फिल्म अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने कामों को गिनाते हुए आगामी 5 सालों का प्लान भी बताया। हेमा मालिनी ने और क्या कहा ये Exclusive Interview में देखें…

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर फिर बढ़ी सुनवाई की तारीख, ED ने कोर्ट से मांगा समय

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर फिर सुनवाई टल गई है। ईडी ने अपना पक्ष रखने और जवाब देने के लिए एक बार फिर कोर्ट से समय मांगा है। सोरेन ने गिरफ्तारी के ढाई महीने बाद पहली बार जमानत याचिका दाखिल की है।

सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने के मामले में दुनिया का चौथा देश बना भारत, SIPRI की रिपोर्ट में दावा

रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन का सैन्य खर्च 51 प्रतिशत बढ़कर 64.80 बिलियन डॉलर हो गया। रूस का सैन्य बजट 24 फीसदी बढ़कर 109 अरब डॉलर हो गया। अमेरिका ने 2.3 प्रतिशत सैन्य बजट बढ़ाकर 916 बिलियन डॉलर कर दिया।

पहली बार आम आदमी पार्टी को वोट देंगे सोनिया और राहुल, जानें क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला

भाजपा ने अब तक नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 11 बार जीत दर्ज की है। इस बार भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्‍वराज की बेटी बांसुरी स्‍वराज को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी की ओर से सोमनाथ भारती मैदान में हैं।

एयरपोर्ट, पैसेंजर और 10 एनाकोंडा…, कस्टम ने तलाशी के दौरान खोला बैग तो फटी रह गईं आंखें

बेंगलुरु कस्टम ने एयरपोर्ट से एक यात्री को पकड़ा, जो 10 सांपों की तस्करी करने जा रहा था। कस्टम ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

वो 5 किस्से जो बताते हैं मोदी सरकार में कैसे खत्म हुआ VIP कल्चर, मां हीराबेन की अंत्येष्टि भी…

पीएम मोदी ने केंद्र की सत्ता पर विराजमान होने के साथ ही वीआईपी कल्चर को खत्म करने का काम किया। सत्ता में आने के बाद उन्होंने कई बड़े बदलाव किए उनमें हम आपको 5 किस्से बताते हैं कि आखिर मोदी सरकार में कैसे वीआईपी कल्चर खत्म हुआ।

देश में कई जगहों पर पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार, यहां पर बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम का ताजा हाल

देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग ने कम से कम पांच राज्यों में आज लू चलने की चेतावनी जारी की है। जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में आज और कल बारिश होने की संभावना है।

BJP से 6 साल के लिए निकाले गए ईश्वरप्पा ने ठानी जिद, बोले-‘मैं चुनाव लड़ूंगा और जीतूंगा भी’

भाजपा ने सोमवार को बगावत करने वाले नेता केएस ईश्वरप्पा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ने की वजह से की गई है।

Lok Sabha Elections 2024 LIVE Updates: आज पीएम मोदी, अखिलेश यादव और मायावती समेत नेताओं की चुनावी रैलियां

Lok Sabha elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और धमतरी में रैलियों को संबोधित करेंगे। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज और कल कर्नाटक में कई चुनावी अभियान में शामिल होंगे।

Lok Sabha Election 2024: BJP ने बागी नेता ईश्वरप्पा के खिलाफ लिया एक्शन, 6 साल के लिए किया निष्कासित; जानें वजह

भारतीय जनता पार्टी से बगावत करने वाले नेता के. एस. ईश्वरप्पा के खिलाफ पार्टी ने एक्शन लिया है। ईश्वरप्पा को पार्टी के अनुशासन का पालन नहीं करने पर 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।